क्षेत्रीय कुल्लू अस्पताल में आजकल अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर छुट्टी पर मरीज़ों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आजकल अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर छुट्टी पर है जिसके कारण हजकलफज-कवर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराहल घाटी के लारीकोट पंचायत के दुनी चंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होने लिखा है की जब भाजपा के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी l उस समय बहुत बड़ी बड़ी डींगे मारी गईं की व्यवस्था परिवर्तन हुआ है l और हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड वाला डॉक्टर आ गया है और मुफ्त दवाइयां मिल रही है l पर जो हॉस्पिटल की आज की वास्तविक स्थिति है वो ये है की अल्ट्रासाउंड वाले डॉक्टर साहब के बाहर ताला लगा है और जो दवाइयां फ्री मिल रही है वो लगभग कैल्शियम या फिर खांसी,या पैरासिटामोल की ही मिल रही है महंगी जो दवाइयां है वो तो एक भी मुफ्त में नहीं मिलती l और जो ये कुछ एक दवाईयां मिल भी रही है वो पहले से ही प्रधानमंत्री जन औषधि कार्यक्रम के अंतर्गत मिल रही थी l मौजूदा सरकार का इसमें सिर्फ एक ही रोल है वो है हॉस्पिटल के बाहर दुकानों को सजा के लगाना और अपने नाम की पट्टिका लगाना l कुल्लू में किसी भी मुद्दे को लेकर पक्ष वाले तो नहीं बोल पा रहें है l लेकिन जो विपक्ष में है इस समय वो भी शायद कहीं वनवास पर गए है l जिन्हे जनता के जुड़े मुद्दो से कोई लेना देना नहीं है l अगर डॉक्टर साहब छुट्टी पर है तो किसी और को यहां का चार्ज दे देते l वाह रे व्यवस्था परिवर्तन क्या व्यवस्था परिवर्तन है l

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।