भीम ज्योत फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाई अंबडेकर जयंती।

भीम ज्योत फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

समता सैनिक दल हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष दिले राम ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
मुनीष कौंडल।

Oplus_131072

भुंतर, 14 अप्रैल। भीम ज्योत फाउंडेशन जिला कुल्लू ने शमशी स्कूल के सभागार में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई । जिसमें समता सैनिक दल हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष दिले राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।मुख्य अतिथि का डोल नगड़ों के साथ फूल माला पहनाकर कोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम ज्योत फाउंडेशन के चेयरमैन अमर चंद सलाठ ने की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। शमशी स्कूल के सभागार में रखे कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया गया। वहीं एक नौजवान ने पहाड़ी गाने प्रस्तुत कर उपस्थिति लोगों का खूब मनोरंजन किया गया । मुख्य अतिथि
दिले राम ने डॉ. आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वहीं भीम ज्योत फाउंडेशन के चेयरमैन अमर चंद सलाठ ने अपने संबोधन में कहा कि
डॉक्टर आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन छुआछूत और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया । इस बीच वह गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे । स्वतंत्र भारत के वो पहले विधि एवं न्याय मंत्री थे। भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष पद पर उनके दायित्व निर्वहन के चलते उनके समर्थक उन्हें संविधान का जनक भी कहते हैं। मंच संचालक की भूमिका डीआर आनंद ने बेहतरीन तरीके से निभाई । इस मौके पर भीम ज्योत फाउंडेशन के चेयरमैन अमर चंद सलाठ, को. चेयरमैन हृदयाल भारती, वित सचिव तेजस्वी भारती, महासचिव डीआर आनंद , खिरामणि पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंडी , भुंतर सुधार समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल हार्डवेयर कलेहली, सहसचिव झावे राम पहलवान , जय ज्वाला महिला मंडल सेरी बेहड़, युवक मंडल पटोगी पनारसा, युवक मंडल घलयाण आदि के अलावा कई लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।