रोटरीक्लब आई ने लगाया आंखों का निःशुल्क जांच शिविर।

रोटरी क्लब कुल्लू ने लगाया आँखों का निःशुल्क जाँच शिविर

नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क जाँच शिविर का किया आयोजन

मुनीष कौंडल।

रोटरी क्लब कुल्लू ने आँखों का निःशुल्क जाँच शिविर का आज आयोजन किया गया । रोटरी क्लब की ओर से रोटरी आई हॉस्पिटल बजौरा के तत्वावधान में नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया l रोटरी क्लब कुल्लू के ज़िलाध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर ने बताया कि रोटरी क्लब समय समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविरों का आयोजन करता रहता है व सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी रहता है l इसी कड़ी में इस बार नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए इसका आयोजन करवाया गया l जिनका सफ़ाई के कार्यों में बड़ा योगदान रहता है l इस मौके पर नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे l रोटरी आई हॉस्पिटल से आये विशेषज्ञ अजय कुमार,विनोद कुमार ,राहुल,अदिति शर्मा ने सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य जाँचा व उन्हें दवाइयाँ भी दी गयीं l इस पुनीत कार्य में रोट्रैक्ट क्लब की प्रेसिडेंट रोट्रेक्टर जागृति पराशर,सदस्य रोट्रेक्टर सुख चंद,रोट्रेक्टर नेहा,रोट्रेक्टर नरेंद्र कुमार,रोट्रेक्टर लोकेश,रोट्रेक्टर साक्षी ने विशेष रूप से अपना योगदान दिया l शिविर में तक़रीबन 175 महिलाओं व पुरुषों ने अपनी आँखों की जाँच करवायी l

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।