इंटक प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र शोंडा ने भी लाहुल स्पिति कॉग्रेस से जताई दावेदारी।

इंटक प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शोंढा ने भी लाहुल स्पीति कांग्रेस से जताई दावेदारी

कहा रामलाल मार्कंडे ने बीजेपी संगठन को पहुंचाया है नुकसान

लाहुल स्पीति कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति

मुनीष कौंडल।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में जहां उपचुनाव होने जा रहे हैं। तो वहीं भाजपा ने अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने जहां कांग्रेस से निलंबित विधायक रवि ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है। अब तक लाहुल स्पीति कांग्रेस से 16 पदाधिकारी ने विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर दावेदारी व्यक्त की है। वही इंटक के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शोढा ने भी प्रदेश हाई कमान से आग्रह किया है कि उन्हें उपचुनाव में मैदान में उतारने का मौका दिया जाए। ताकि वह जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में कांग्रेस संगठन को मजबूती से जीत हासिल करवा सके। सुरेंद्र ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस हाई कमान के द्वारा जो भी आदेश किए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा। लेकिन अगर कांग्रेस हाई कमान के द्वारा भाजपा के नेता डॉ रामलाल मारकंडे को संगठन में शामिल किया जाएगा तो इससे कांग्रेस को काफी नुकसान होगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।