9 महीने में घुसे 6 हजार से ज्यादा म्यांमार के अवैध नागरिक, मणिपुरी लोगों से न घुले-मिले, CM बीरेन ने निकाला तोड़

इंफाल. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि इस साल तीन मई 2023 से 27 फरवरी 2024  तक राज्य में म्यांमार के 6,746 अवैध नागरिकों का पता चला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोमेट्रिक डेटा संग्रह के बाद म्यांमार के 259 नागरिकों को उनके मूल स्थान पर वापस भेज दिया गया, जबकि बाकी को आम जनता के साथ घुलने-मिलने से रोकने के लिए अस्थायी आश्रयों में रखा जा रहा है.

एन. बीरेन सिंह ने सदन को सूचित किया कि सेशन में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए हिल एरिया कमेटी के डी गंगमेई की अध्यक्षता में एक सुलह टीम की स्थापना की गई है. उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए संकट को तुरंत हल करने के महत्व पर जोर दिया.

जातीय हिंसा में 2013 लोगों की मौत

बीरेन सिंह ने विधानसभा के 5वें सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए सवालों का जवाब देते कहा कि बाकी लोगों को अस्थायी आश्रय गृहों में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में चल रही जातीय हिंसा में 213 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 198 की पहचान आम नागरिकों के रूप में की गई है, जिनमें 20 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं.

मणिपुर में स्थापित किए गए 320 राहत शिविर

बीरेन सिंह ने कहा, 114 मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी गई है और बाकी की प्रक्रिया में हैं, और सत्यापन के बाद वितरित की जाएंगी. चल रहे संघर्ष के कारण आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के सामने आने वाली चुनौतियों पर मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि उनके लिए 320 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं.

Tags: CM Biren Singh, Manipur

Source link

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।