सचमुच की लक्ष्मी है एलआईसी की यह योजना, पलटेगी किस्मत मिलेगा 110 फीसदी रिटर्न

आदमी छोटा हो या बड़ा, हर कोई अपने संसाधनों के हिसाब से अपना फ्यूचर महफूज करने की कोशिश करता है. लेकिन निम्न आय वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट हमेशा मुंह खोले खड़ा रहता है, इसलिए इस वर्ग के लोग भविष्य के लिए कुछ भी प्लान नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए भाग्य लक्ष्मी प्लान सचमुच में किस्मत को बदलने वाला प्लान है.

भारतीय जीवन बीमा निगम की भाग्य लक्ष्मी योजना एक सूक्ष्म बीमा प्लान है. माइक्रो इंश्योरेंस प्लान का अर्थ है एक ऐसी योजना जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. यह कम बीमा राशि वाली योजना है. खास बात ये है कि इस पर जीएसटी लागू नहीं होती है. भाग्य लक्ष्मी योजना में एक टर्म प्लान के साथ-साथ रिटर्न प्रीमियम प्लान भी है. इस स्कीम में जो प्रीमियम चुकाया जाता है उस पर टर्म इंश्योरेंस तो मिलता ही है साथ ही मैच्योरिटी पर जमा का 110 प्रतिशत वापस भी मिलता है.

एलआईसी भाग्य लक्ष्मी योजना निवेश, बचत और बीमा पॉलिसी के रूप में काम करती है. पॉलिसी पूरी होने पर बीमा धारक को जमा किए गए प्रीमियम का कुल 110 प्रतिशत भुगतान मिलता है. अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितों को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है.

इस पॉलिसी को ऐसे समझा जा सकता है. रामबाबू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. रामबाबू ने 50,000 रुपये वाली 15 साल में मैच्योर होने वाली एलआईसी का भाग्यलक्ष्मी प्लान लिया है और इसके लिए वह सालाना प्रीमियम का भुगतान करते हैं. वह 13 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान करेगा और चुने गए भुगतान विकल्प के कारण उन्हें अपने प्रीमियम पर 2% की छूट मिलेगी. यदि बीमा कवरेज अवधि के दौरान रामबाबू की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 50,000 रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा. यदि वह पॉलिसी की मैच्योरिटी तक यानी 15 वर्ष तक जीवित रहता है, तो उसे अब तक भुगतान किए गए प्रीमियम का 110 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा.

भाग्यलक्ष्मी योजना के फीचर्स (LIC Bhagya Lakshmi Plan Features)
एलआईसी भाग्य लक्ष्मी योजना की न्यूनतम बीमा राशि 20,000 रुपये है.
भाग्य लक्ष्मी योजना की अधिकतम बीमा राशि 50,000 रुपये है.
इस योजना में प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना या एकमुश्त किया जा सकता है.
भाग्य लक्ष्मी योजना में वार्षिक मोड प्रीमियम में 2 प्रतिशत तक की छूट मिलती है.
छमाही मोड पर भुगतान करने पर प्रीमियम पर 1% की छूट प्रदान की जाती है.
एलआईसी भाग्य लक्ष्मी पॉलिसी की अवधि न्यूनतम 7 वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष है.
न्यूनतम प्रीमियम भुगतान अवधि 5 और अधिकतम अवधि 13 वर्ष है.
एलआईसी भाग्यलक्ष्मी योजना को लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है.

Tags: Insurance Policy, Investment tips, Life Insurance Corporation of India (LIC)

Source link

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।