बिल गेट्स ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को दी बधाई, नंदन निलेकणि संग दिए फोटो के लिए पोज, हुई वायरल

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर हॉलीवुड स्टार तक, सबने प्री-वेडिंग फंक्शन में रंग बिखेरे. वहीं, मार्क जुगकरबर्ग और बिल गेट्स समेत दुनिया की कई अमीर शख्सियत शामिल हुए. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के पूर्व सीईओ बिल गेट्स इस प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होकर काफी खुश दिखाई दिए. उन्होंने एक तस्वीर शेर की है.

इस तस्वीर में बिल गेट्स, इंफोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं. उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी हैं. बिल गेट्स ने इस तस्वीर को शेयर कर खुशी जताई है और कहा कि वह भारत में पहली बार किसी वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए हैं. अनंत और राधिका को इसके लिए बधाई भी दी है.

Bill gates post With Nandan Nilekani

बिल गेट्स का एफबी पोस्ट.

बिल गेट्स ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह भारत में मेरी पहला वेडिंग सेलिब्रेशन है, जिसमें मैं शामिल हुआ. और यह बहुत ही अतुलनीय है. अनंत और राधिका को बधाई. हमें बुलाने के लिए और पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका देने के लिए धन्यवाद.”

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई है. तीन दिन चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, सिंगर एकॉन समेत कई इंटरनेशनल म्यूजिशियंस शामिल हुए. वहीं, दिलजीत दोसांझ, श्रेया घोषाल, शिबानी दांडेकर, मोहित चौहान समेत कई बॉलीवुड सिंगर ने भी परफॉर्मेंस दी.

Tags: Anant Ambani, Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Celebrations, Bill Gates

Source link

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!