भुंतर सुधार समिति में सेवा, पर्यावरण और जलकल्याण को दी नई दिशा💐

भुंतर सुधार समिति ने सेवा, पर्यावरण और जनकल्याण को दी नई दिशा

तेगूबेहड़ अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने व पौधरोपण अभियान चलाने का लिया संकल्प.

भुंतर, 12 जुलाई। भुंतर सुधार समिति की बैठक रविवार को गुरुद्वारा साहिब, भुंतर में समिति के प्रधान रोशन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के सामाजिक विकास, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से तेगूबेहड़ अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करावाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भुंतर सुधार समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समिति भविष्य में भी समाज सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपनी सहभागिता को और मजबूत करेगी।
बैठक में प्रधान रोशन लाल, संस्थापक मेघ सिंह कश्यप, वाइस चेयरमैन मनीष कौण्डल, सहसचिव झावे राम पहलवान, कोषाध्यक्ष ऋषिराज, सह-कोषाध्यक्ष घनश्याम वर्मा तथा सदस्य मीना जस्वाल, वनिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।