राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने कुल्लू में पंचायत एबं शहरी निकाय चुनावों की समीक्षा की*

राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने कुल्लू में पंचायत एवं शहरी निकाय चुनावों की समीक्षा की*

अधिकारियों के साथ सांझा किए निर्वाचन के अनुभव; भविष्य की प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए मांगे सुझाव

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला कुल्लू के समस्त उपमंडल अधिकारियों ( तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

यह बैठक हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद संवेदनशील माहौल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और बेहतर तरीके से किया है, जो सराहनीय है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों से हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के धरातली अनुभवों को जाना। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि चुनावी अनुभवों के आधार पर ही भविष्य की निर्वाचन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, सुगम और त्रुटिहीन बनाया जा सकता है। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर अधिकारियों से बहुमूल्य सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

बैठक में भविष्य में मतगणना केंद्रों पर मतगणना कार्य की व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को और अधिक सुव्यवस्थित तथा आधुनिक बनाना पर बल दिया गया। तकनीकी और प्रक्रियात्मक सुधारों के माध्यम से मतों की गणना को और अधिक तीव्र, सटीक तथा पारदर्शी गति से पूर्ण करने पर विचार किया गया।

उन्होंने कहा कि मतपत्रों के प्रबंधन को मजबूत करना तथा बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया को और अधिक सरल व प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के हर स्तर पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के स्टाफ की भागीदारी को और अधिक बेहतर तथा सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए अभी से रूपरेखा तैयार करें, ताकि आगामी समय में होने वाले किसी भी निर्वाचन को और अधिक बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सके।

बैठक में उपायुक्त अनुराग चंद्र ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, उमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर, उमंडलाधिकारी मनाली गुंजीत चीमा, जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।