उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपरेंटिसशिप सीमित की बैठक आयोजित।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अपरेंटिसशिप समिति की बैठक आयोजित*

कुल्लू, 24 फरवरी। जिले में नेशनल अपरेंटिस प्रोत्साहन योजना (NAPS) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कुल्लू के कक्ष में जिला स्तरीय अपरेंटिसशिप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त, कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने की।
बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लेकर अपने-अपने विभागों में अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शमशी द्वारा किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार , सहायक अपरेंटिसशिप सलाहकार का दायित्व भी निभा रहे हैं, ने बैठक के दौरान अपरेंटिसशिप अधिनियम के प्रावधानों एवं राष्ट्रीय अपरेंटिस प्रोत्साहन योजना (NAPS) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
बैठक में बताया गया कि अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे वे रोजगार हेतु पूर्णतः तैयार बनते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें राष्ट्रीय अपरेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही विभागों एवं संस्थानों को भी प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होता है, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में अपरेंटिसशिप के अवसरों को बढ़ावा दें तथा अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करें, ताकि जिले में कौशल विकास को सुदृढ़ किया जा सके और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हों।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

Advertisements

You May Like This

*सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : उपायुक्त* *अनुराग चन्द्र शर्मा ने उपायुक्त कुल्लू का पदभार संभाला* कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला बागवानी और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला जिला है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मजबूत और समन्वित टीम वर्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी कुल्लू जिले में उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं, जिससे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हाल के समय में जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां स्थिति का आकलन कर उसकी गंभीरता का मूल्यांकन एवं समुचित समीक्षा की जाएगी, ताकि राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में नाकाबंदी के दौरान रंजन कटोच(31वर्ष ) पुत्र श्री कुलदीप कटोच गांव व डाकघर नगेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के कब्जे से *203*ग्राम चरस/केनाबीस* बरामद की गई!👍