– किंजल मिस फेयरवेल तथा आयुष मिस्टर फेयरवेल घोषित – उपलक्ष महाजन मिस्टर पर्सनालिटी व सोनाली मिस पर्सनालिटी चुने गए – नितिन को मिस्टर ऑल राउंडर चुना गया

– किंजल मिस फेयरवेल तथा आयुष मिस्टर फेयरवेल घोषित

– उपलक्ष महाजन मिस्टर पर्सनालिटी व सोनाली मिस पर्सनालिटी चुने गए

– नितिन को मिस्टर ऑल राउंडर चुना गया

ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गयी। यह आयोजन सातवीं, आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कैम्पस में दिन भर विभिन्न गतिविधियां होती रहीं। सबसे पहले विशेष अतिथियों यानी दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज तथा प्रशासक कैलाश गौतम ने ज्योति प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। विद्यार्थियों में शिवांगी, नव्या और सूर्यांशी ने मंच संचालन किया। दसवीं के विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवायी गयीं।
चयन कमेटी ने इन गतिविधियों के आधार पर किंजल को मिस फेयरवेल तथा आयुष को मिस्टर फेयरवेल चुना। उपलक्ष महाजन मिस्टर पर्सनालिटी व सोनाली मिस पर्सनालिटी चुने गए। नितिन को विशेष पुरस्कार मिस्टर ऑल राउंडर से नवाज़ा गया।
प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
स्कूल कैम्पस में गीत, संगीत, पारम्परिक नृत्य, पारम्परिक कुल्लुवी धाम आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में इंद्रा, जगदीश, हिमानी, प्रेमा, रजनी, सुनीता, सोमिला, अनु, गीतांजलि, अंजली, रीनू शर्मा, सरिता, चम्पा, ज्योति , नरेश, आदित्य, रीनू कुमारी, ममता, हीरामणि, रीनू, संदीप, रमेश, तिलक आदि स्टाफ के सदस्यों तथा सैंकड़ों छात्रों ने भाग लिया।

Oplus_16908288

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

Advertisements

You May Like This

*सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : उपायुक्त* *अनुराग चन्द्र शर्मा ने उपायुक्त कुल्लू का पदभार संभाला* कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला बागवानी और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला जिला है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मजबूत और समन्वित टीम वर्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी कुल्लू जिले में उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं, जिससे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हाल के समय में जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां स्थिति का आकलन कर उसकी गंभीरता का मूल्यांकन एवं समुचित समीक्षा की जाएगी, ताकि राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में नाकाबंदी के दौरान रंजन कटोच(31वर्ष ) पुत्र श्री कुलदीप कटोच गांव व डाकघर नगेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के कब्जे से *203*ग्राम चरस/केनाबीस* बरामद की गई!👍