जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर में रक्तदान शिविर में 25 यूनिट किया एकत्रित👍💐!

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर रक्तदान शिविर में 25 यूनिट किए एकत्र

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (मनाली) में शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है साथ ही कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया कि चिकित्सकों की टीम डॉ पाल्मो, राकेश कुमार, तारा चंद, रंजिता नेगी, राकेश सिंह ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें 24 विद्यार्थियों व शिक्षक डॉ दिनेश रक्तदाता रहे ।
सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात जलपान प्रदान किया गया। प्रोफेसर ज्योति ने कहा की यह आयोजन विद्यार्थियो में मानवता और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। प्रो ज्योति बाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने कि लिए प्राचार्या डॉ शेफाली, सीएमओ कुल्लू व उनकी समस्त टीम साथ सभी रक्तदाताओ का धन्यवाद किया ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

Advertisements

You May Like This

*सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : उपायुक्त* *अनुराग चन्द्र शर्मा ने उपायुक्त कुल्लू का पदभार संभाला* कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला बागवानी और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला जिला है, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मजबूत और समन्वित टीम वर्क के माध्यम से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी कुल्लू जिले में उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं, जिससे यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हाल के समय में जिन क्षेत्रों में नुकसान हुआ है, वहां स्थिति का आकलन कर उसकी गंभीरता का मूल्यांकन एवं समुचित समीक्षा की जाएगी, ताकि राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में नाकाबंदी के दौरान रंजन कटोच(31वर्ष ) पुत्र श्री कुलदीप कटोच गांव व डाकघर नगेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के कब्जे से *203*ग्राम चरस/केनाबीस* बरामद की गई!👍