🚨 जागृत हिमाचल न्यूज़ 🚨 जिला परिषद भांबला वार्ड की प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर जानलेवा हमला भांबला वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर देर रात कोट और बतैल सड़क मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में अभिलाषा ठाकुर घायल हो गईं और उनकी गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अचानक हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश जारी है। 📰 जागृत हिमाचल न्यूज़ सच्चाई के साथ…