दिनांक 04.05.2025 को पुलिस थाना भुन्तर की टीम ने गश्त के दौरान कहूधार में एक युवती के कब्ज़ा से *कुल 17.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद किया है । इस संदर्भ में पुलिस थाना भुन्तर में आरोपिया के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपिया से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके । मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।