Advertisements
7k Network

March 18, 2026

दिनांक 17.03.2026 को पुलिस थाना मनिकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा डुंखरा चौक पर पर नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी न० RJ60-CH2951 को चैकिंग के लिए रोका, चैकिंग के दौरान गाड़ी में सावार जयपुर (राजस्थान) के तीन युवकों के कब्जे से कुल *962 ग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की गई है । इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

Live Cricket Update