कुल्लु दशहरा में 136 सीसीटीवी कैमरों में रखी जायेगी नज़र, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने लिया मेले क्षेत्र का जायजा!
अंडर-19 ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन भुंतर (कुल्लू) पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भुंतर में 28 सितंबर को शुरू हुई अंडर-19 छात्र ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज दिनांक 30 सितंबर, 2025 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में ज़िले के छह ज़ोन से लगभग 325 विद्यार्थी-खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण भव्य समापन समारोह की अध्यक्षता श्री सिद्धार्थ कुमार कादम्ब, निदेशक, हवाई अड्डा, भुंतर (कुल्लू-मनाली), ने की। मुख्य अतिथि श्री कादम्ब ने ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अपने समापन उद्बोधन में श्री कादम्ब ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “खेल हमें जीवन में संघर्ष, जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करने की कला सिखाते हैं। आप सभी ने जिस अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ज़िले का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेलों में ज़ोरदार मुकाबले किए। अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे: खो-खो प्रथम – आनी जोन, दुसरा स्थान बन्जार जोन, बालिबाल प्रथम – मनाली जोन दुसरा स्थान निरमंड जोन, कब्बडी प्रथम -मनाली जोन, दुसरा स्थान कुल्लू जोन, अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तिलक राज ने मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ कुमार कादम्ब, सभी ज़ोन के प्रबंधकों, शिक्षकगणों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने ज़िला स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
डीसी ऑफिस कुल्लू में बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी अन्य राज्यों में भी इसी तरह की धमकी देने का हैं आरोप कुल्लू दर्पण जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर में डीसी कार्यालय में बम ब्लास्ट की धमकी देने के आरोप में पुलिस की टीम ने दिल्ली के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम के द्वारा उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं आरोपी पर अन्य राज्यों में भी इस तरह की धमकी देने का आरोप है। कुल्लू पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के उपायुक्त कार्यालय को 02.05.2025 को ईमेल के माध्यम से बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। जाँच के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मैंगलोर और बैंगलोर से दो मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किए गए। इस अपराध में इस्तेमाल किया गया फ़ोन कर्नाटक के मेडिकेरी से चुराया गया पाया गया। इसके अलावा, एक संदिग्ध नितिन शर्मा निवासी बलजीत नगर, नई दिल्ली की पहचान हुई। जिसका तमिलनाडु, पुडुचेरी और हैदराबाद में इसी तरह की धमकियाँ भेजने का आपराधिक रिकॉर्ड था। आरोपी नितिन शर्मा को मैसूर पुलिस ने अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया था और अब उसे जांच के लिए कुल्लू लाया गया है। जहां पुलिस टीम ने आरोपी की पाँच दिन की पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर ली है। वही, इस मामले में आरोपी के अंतर्राज्यीय संबंधों की बारीकी से जाँच की जा रही है। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।