Advertisements
7k Network

August 5, 2025

कुल्लू: बंदरोल के होटल में पुलिस की दबिश 50 ग्राम चिट्टे के साथ लुधियाना का आरोपी,,,, कुल्लू. कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार होटल ओएसीस, बन्दरोल मे दबिश की गई तथा कमरा न0 203 की नियमानुसार तलाशी के दौरान प्रितम सिंह (38 वर्ष) पुत्र सेवा सिंह निवासी मकान न0 1275 गली न0 5 चन्द्रलोक कलौनी राहों रोड जोधेवाल बस्ती डाकघर जोधेवाल जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जा से 50 ग्राम चिट्टा बरामद है किया गया। इस संदर्भ मे आरोपी प्रितम सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू मे धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फ़रोखत का पता लगाया जा रहा है। अभियोग मे आगामी अन्वेशन जारी है।

Live Cricket Update