पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कलैहली क्षेत्र में दबिश दी गई । कार्रवाई के दौरान देवी सिंह पुत्र परस राम, निवासी लोअर कलैहली, डाकघर बजौरा (उम्र 48 वर्ष) के आवास की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान देवी सिंह व खेम राज पुत्र गोपी राम शर्मा, निवासी बंजर, डाकघर बजौरा (उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व 28,500/- नकद राशि बरामद की गई है । उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।jagrit himachal kullu Police Himachal Pradesh Police
मंडी में बादल फटने की घटना जान माल का नुकसान,,जेल रोड और जोनल अस्पताल में तबाही की तस्वीरें,,,,,,,,,,,