Advertisements
7k Network

May 22, 2025

आज दिनांक 22.05.2025 को जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण दल द्वारा एनएच-03 पर स्थित 16 मील में नाका बंदी के दौरान एक होंडा अमेज़ वाहन को चैकिंग के लिए रोका गया । चैकिंग के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों से *58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद की गई है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई है: 1. गुरदीप कुमार (उम्र 28 वर्ष), पुत्र श्री राम पाल, निवासी गांव व डाकघर लाहा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा)। 2. हैप्पी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र श्री राम कुमार, निवासी गांव व डाकघर लखनौरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा)। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Live Cricket Update