जछनि मनिकर्ण रोड में 316 ग्राम चरस का साथ युवक गिरफ्तार।

जछनि मनिकर्ण रोड़ में 366 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

भुंतर पुलिस ने कारियाना की दुकान से तलाशी के दौरान 180 बोतलें देशी शराब बरामद की

भुंतर । पुलिस थाना भुंतर व कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हुए हैं। प्रथम मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जछणी मणिकर्ण रोड़ पर गश्त के दौरान बँटी ठाकुर (21 वर्ष ) पुत्र संजय कुमार निवासी पोलिंग डाकघर लुहारडी तहसील मूलथान ज़िला कांगड़ा के कब्ज़ा से 366 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने चील मोड़/कैंची मोड़ मनीकर्ण रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान सुनील सिंह सोलकीं (28 वर्ष) पुत्र धमेन्द्र सिंह सोलकीं निवासी मकान न0 61 शारदा कुंज सोसायटी मोतीपुरा तहसील व ज़िला हिम्मत नगर साबर कान्था गुजरात के कब्ज़ा से *59 ग्राम चरस/ कैनबिस* बरामद की है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमश: पुलिस थाना भुंतर व कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।
बॉक्स
आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोग

पुलिस थाना ब्रौ व भुंतर में आवकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुए हैं। प्रथम मामले में पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने गश्त/नाकाबन्दी के दौरान बजीरबावडी मैं एक कार HP 35 AA 0422 की तलाशी के दौरान *120 बोतलें अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग* बरामद की गई है । इस सन्दर्भ में चालक हुक्म चन्द निवासी गाव नींड डाकघर महोग तहसील करसोग जिला मण्डी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना ब्रौ में अभियोग पजींकृत किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शमशी में धर्म चंद की कारियाना की दुकान से तलाशी के दौरान 180 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा* बरामद की गई है । इस सन्दर्भ में अररोपी धरम चंद के विरुद्ध थाना भुंतर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।